फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सर्जरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का असर कम होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी और प्राइवेट सभी अस्पतालों में सर्जरी शुरू हो गई है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीरेंद्र यादव ने सभी अस्पतालों को आदेश जारी किए।
विज्ञापन

नए आदेशों के तहत कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत अस्पताल नेत्र, ईएनटी व डेंटल समेत सभी तरह की सर्जरी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग व स्वच्छता समेत अन्य कोरोना सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। साथ ही पूरे अस्पताल परिसर में कोविड प्रोटोकॉल को पालन करना होगा। मालूम हो कि सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भी एक सप्ताह पहले ही नियमित रूप से सभी ओपीडी शुरू की गई हैं। इसके बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब निजी अस्पतालों में सर्जरी शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ेगी।
स्वास्थ्य विभाग के इस कदम का हम स्वागत करते हैं। बहुत से ऐसे मरीज हैं, जिन्होंने सर्जरी कराने की योजना बना रखी है। ऐसे में हम भी सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बिना देरी किए अस्पताल में सर्जरी की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. ऋतु गर्ग, जोनल डायरेक्टर, फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम
ओपीडी शुरू कर दी गई है। इलेक्टिव सर्जरी को फिर से शुरू करने की तैयारी है। इलाज के दौरान नो विजिटर्स पॉलिसी का पालन किया जा रहा है ताकि अस्पताल में कम भीड़ हो।
विज्ञापन

डॉ. अंजलि कौल, मेडिकल सुपिरिटेंडेंट, आर्टेमिस हॉस्पिटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें