फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्ष पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - कांग्रेस की नारी विरोधी सोच के कारण नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास नहीं हो पाया
विज्ञापन

गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में की प्रेसवार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष का आचरण देश की महिलाओं के हृदय में शूल की तरह चुभा है।
गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में आयोजित प्रेसवार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति को समुचित स्थान और सम्मान दिया है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की नारी विरोधी सोच के कारण नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के विरोध में मतदान के बाद विपक्षी नेताओं द्वारा तालियां बजाना, मेजें थपथपाना और हंसी उड़ाना महिलाओं का अपमान है।
विज्ञापन

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में मोदी सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। त्रिवेदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे समाज में बेटियों के प्रति सोच बदली है। हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार इसका उदाहरण है, जो पहले प्रति हजार लड़कों पर 834 था, वह अब बढ़कर 923 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक सोच के कारण नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष का व्यवहार महिलाओं के सम्मान के खिलाफ था। कांग्रेस और विपक्षी दलों का यह आचरण देश की महिलाओं के हृदय में एक शूल की तरह चुभा है। उचित समय आने पर महिला शक्ति इसका जवाब देगी। उन्होंने विपक्ष पर समाज को बांटने और उत्तर-दक्षिण के बीच विभाजन पैदा करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर, रश्मि अग्रवाल, हीना शुक्ला, पूनम भटनागर, अलीशा तोमर, निधि मल्होत्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें