फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तापमान 40 डिग्री पार, 27 को बारिश का यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दोपहर तक 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय ही सूरज की किरणें तीखी हो जाती हैं, जबकि दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को लू का, वहीं 27 अप्रैल को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी बढ़ने के बावजूद वायु गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं देखा गया। सीपीसीबी के अनुसार मानेसर का एक्यूआई 226 (खराब श्रेणी) रहा, जबकि गुरुग्राम में 174 दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत बेहतर है। तेज गर्मी के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकलते हैं, वे सिर को गमछा, टोपी या दुपट्टे से ढककर ही निकलते हैं। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अधिक पानी पीने और लस्सी, छाछ, नींबू पानी जैसे पेय लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें