फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य एनएसएस पुरस्कार के लिए 31 अक्तूबर तक करें नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के समन्वयकों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य एनएसएस सेल ने विश्वविद्यालय, जिला और पॉलीटेक्निक स्तरीय इकाइयों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि नामांकन 31 अक्तूबर, 2026 तक भेजे जा सकेंगे।

इस साल 42 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें विश्वविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक के लिए एक पुरस्कार शामिल है। जिला और पॉलीटेक्निक एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक के लिए भी एक पुरस्कार निर्धारित है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और इकाइयों को 30 पुरस्कार मिलेंगे। दस पुरस्कार एनएसएस स्वयंसेवकों को दिए जाएंगे। समन्वयकों के लिए तीन वर्ष की गतिविधियों का सत्यापित रिकॉर्ड जरूरी होगा। कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों के लिए दो वर्षों की उपलब्धियों का रिकॉर्ड जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया और नियम
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि संबंधित समन्वयकों को सत्यापित नामांकन पूर्ण प्रपत्रों के साथ ''''स्टेट एनएसएस सेल, उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा सदन, सेक्टर-5, पंचकूला'''' में जमा करवाने होंगे। सीधे भेजे गए, ई-मेल द्वारा प्रेषित या बिना दस्तावेज वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, केवल एनएसएस के बैनर तले आयोजित गतिविधियां ही मान्य होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें