फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थी करेंगे सामूहिक योग का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-21 जून को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा, विद्यार्थियों की भागीदारी, रिहर्सल व्यवस्था तथा अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाए तथा योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही बताया कि 20 जून को आयोजित होने वाली फाइनल रिहर्सल में सभी प्रतिभागी विद्यार्थी प्रातः 6 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड, नूंह पहुंचेंगे, जबकि 21 जून को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सामूहिक योग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 2600 विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस तथा योग के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. कुसुम मलिक, जिला असिस्टेंट एजुकेशन ऑफिसर (खेल) डॉ. अमित यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें