फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्विज और ऑनलाइन सत्रों से छात्रों को मिलेगा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सत्र और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पर्यावरण दिवस के मौके पर एक ऑनलाइन जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़े विषयों की जानकारी देने के लिए यह सत्र विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। एक क्विज दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है जिसमें विद्यार्थी 15 जुलाई तक भाग ले सकते हैं। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगें। वहीं दूसरी क्विज गूगल फार्म के माध्यम से कराई जा रही है, इसमें भी विद्यार्थी 15 जुलाई तक हिस्सा ले सकेंगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें