फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिजल्ट देखने के लिए जूझते रहे छात्र, वेबसाइट पर नहीं खुला लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया, लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक सक्रिय नहीं होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रिजल्ट देखने के लिए छात्र लंबे समय तक वेबसाइट रिफ्रेश करते रहे, लेकिन लिंक सही तरीके से काम नहीं कर पाया।
रिजल्ट का इंतजार कर रहे हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों में इसे लेकर नाराजगी देखने को मिली। कई छात्रों का कहना था कि रिजल्ट घोषित होने की सूचना मिलते ही उन्होंने वेबसाइट खोलने की कोशिश की, लेकिन लिंक एक्टिव नहीं होने के कारण वे अपना परिणाम नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि वेबसाइट बार-बार खुल तो रही थी, लेकिन रिजल्ट पेज पर पहुंचते ही सर्वर डाउन या तकनीकी समस्या का संदेश दिखाई दे रहा था। इससे छात्रों में बेचैनी और तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित किए जाने की पुष्टि कर दी गई है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते काफी देर तक विद्यार्थियों को अपने अंक देखने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें