फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोणाचार्य कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय ने प्रजा फाउंडेशन के सहयोग से 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया। इसमें विभिन्न कॉलेजों से लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, स्ट्रीट थिएटर और क्विज जैसी विविध प्रतियोगिताओं ने युवाओं की रचनात्मकता और ज्ञान को मंच प्रदान किया।
विज्ञापन

फेस्टिवल का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा अंतिल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल कुशल कुमारी, लीना, स्वाति और संगीता ने किया। इस उत्सव की विशेषता यह रही कि इसे पूरी तरह प्लास्टिक-फ्री रखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें