फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के आधार पर ही आयोजित की जा रहीं बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूलों में आयोजित होने वाली प्री बोर्ड परीक्षाएं अब नजदीक आ चुकी हैं और इसे लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में चिंताएं बढ़ गई हैं। कई स्कूलों में इन परीक्षाओं को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर ही आयोजित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी समय प्रबंधन और प्रश्नों को हल करने की रणनीति पहले से सीख सकें। ऐसे में विद्यार्थी पूरी मेहनत से पढ़ाई कर रहे हैं और स्कूलों में रिवीजन के लिए ऑनलाइन सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

-

विषय को रटने के बजाय समझने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि कॉन्सेप्ट क्लीयर होना बहुत जरूरी है। एनसीईआरटी की किताब को आधार बनाकर पढ़ाई करें। डायग्राम और प्रयोगों को अच्छी तरह समझें। रोजाना कम से कम एक घंटा रिवीजन और प्रश्नों का अभ्यास विद्यार्थियों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। - सुरेंद्र लोचब, जिला विज्ञान विशेषज्ञ गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यार्थियों को समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाए और पर्याप्त नींद लें। साथ ही किसी भी विषय में कठिनाई होने पर तुरंत शिक्षकों का मार्गदर्शन लेना चाहिए। - बलवान, जिला गणित विशेषज्ञ गुरुग्राम।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें