फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर और सड़क कार्य के कारण दो रास्ते रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सीवर और सड़क कार्य के चलते दो रास्तों को कुछ समय के लिए बंद किया गया है। द्वारका एक्सप्रेसवे से दौलताबाद फ्लाईओवर पर सड़क के निर्माण कार्य की वजह से इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। ऐसे में जिन वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते गुरुग्राम शहर और रेलवे स्टेशन आदि स्थानों की ओर जाना है वे सभी वाहन चालक विभिन्न सड़क मार्गों का प्रयोग करेंगे। इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते बाबा प्रकाश पुरी मंदिर, राजेंद्र पार्क, धनवापुर अंडरपास और सेक्टर-9 के रास्तों का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह रास्ता 20 फरवरी तक के लिए बंद रहेगा। वहीं, सिविल लाइंस में सीवर के कार्य के चलते जिन वाहन चालकों को सेशन हाउस रोड, पुलिस लाइन और पटेल नगर की ओर जाना है तो वे सभी वाहन चालक पटवार घर के सामने से सड़क मार्ग पर जाएंगे। इसके बाद तिराहे से दाईं ओर मुड़कर मोर चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, महावीर चौक से यू-टर्न लेकर सिविल अस्पताल से आगे चलकर बाई ओर सेशन हाउस के रास्ते सेशन हाउस रोड, पुलिस लाइन और पटेल नगर की तरफ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें