पटौदी। राजकीय महाविद्यालय जाटौली हेलीमंडी में रविवार को 'नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान' के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या इंदु राव ने इसका नेतृत्व किया।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का प्रण किया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण देखा। उनके संबोधन से प्रेरित होकर विकसित भारत में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। एनएसएस प्रभारी विजय पाल, एनसीसी प्रभारी प्रदीप शर्मा, डॉ. तितिक्षा, डॉ. देविका राठी और यशपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। अनेक प्राध्यापकों, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर नशामुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ ली गई।