फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विश्व कुश्ती में रजत पदक जीतने वाली निकिता को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अजरबैजान के बाकू में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। इसमें भारत के लिए जिले के सुखराली गांव की होनहार पहलवान निकिता सहरावत ने रजत पदक जीता। रविवार को गांव के कम्यूनिटी सेंटर में निकिता के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर निकिता को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन




समारोह को संबोधित करते हुए सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि निकिता सहरावत ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल जिले और प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम वर्ग में फाइनल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। फाइनल में अमेरिका की पहलवान एपेनेसा एलिसन के खिलाफ निकिता ने बेहतरीन संघर्ष और खेल भावना का परिचय दिया। भले ही स्वर्ण पदक से वह मामूली अंतर से चूक गईं, लेकिन रजत पदक जीतकर उन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। इस अवसर पर त्यागी ने निकिता के माता-पिता, परिवारजनों, प्रशिक्षकों और पूरे सुखराली गांव को भी बधाई देते हुए विश्वास जताया कि निकिता भविष्य में विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर देश का तिरंगा और ऊंचा लहराएंगी। समारोह में भाजपा जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, मन की बात जिला संयोजक अजय दुआ, जिला मीडिया सह-प्रभारी वरुण चौहान, युवा नेता भानु सहरावत सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें