फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइंस में छात्रों की रुचि हुई कम, कॉमर्स में दिलचस्पी ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीबीए, बीकाॅम, कॉमर्स जैसे विषयों में 90 प्रतिशत सीटें भरीं, बीएससी, बायोटेक्नोलॉजी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान 40 फीसदी खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के 10 कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने वाली है। बीबीए, बीकॉम और अन्य कॉमर्स विषयों में छात्रों का खासा रुझान देखने को मिला है। इनकी करीब 90 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। साइंस और प्रोफेशनल कोर्सों में कम दाखिले हुए हैं। इनकी 40 फीसदी सीटें अभी खाली हैं।

बीएससी, बायोटेक्नोलॉजी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान जैसे विषयों की काफी सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थी सरल विकल्पों की ओर झुक रहे हैं। कॉमर्स और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्सों में प्लेसमेंट की संभावनाएं अधिक होने के कारण भी रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
द्रोणाचार्य कॉलेज में काउंसलिंग कल
द्रोणाचार्य कॉलेज में अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी कई सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 17 जुलाई को एक और काउंसलिंग होगी। इसमें भी सीटें खाली रह जाती हैं तो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे। प्रोफेसर लीलमणी गौड़ ने बताया कि समय से आकर दाखिले लें जिससे आगे किसी तरह की कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें