गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रहे पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी है। पहले यह 15 जुलाई। विश्वविद्यालय ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के लिए helpdeskgurugramuniversity.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता के अनुसार, अब तक 889 सीटों के लिए 3346 पंजीकरण हो चुके हैं। आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पहली मेरिट सूची 29 जुलाई और दूसरी 4 अगस्त को जारी होगी। संवाद