फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज धूप से गर्मी बढ़ी, एक्यूआई में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिनों से गुरुग्राम व मानेसर का एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में पिछले कुछ दिनों की बारिश से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को तेज धूप निकलने से फिर से गर्मी बढ़ने लगी। बारिश के दौरान अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक ही दर्ज किया गया था, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ था।
शहर में तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है, जबकि दोपहर में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सर्दी-गर्मी के प्रभाव से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और पिछले दो दिनों से गुरुग्राम व मानेसर का एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें