फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सप्ताह में 1644 चालान के बाद भी ट्रैफिक नियम की हो रही अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था में लाख प्रयास के बाद भी हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। रोजाना सैकड़ों चालान कटने के बावजूद भी समस्या बनी हुई है। ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस जल्द ही जागरूकता बढ़ाने की योजना तैयार कर रही है। उसका मानना है कि जब तक लोगों में ट्रैफिक सेंस नहीं आएगा तब तक जाम से निजात मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

सिटी में हर हफ्ते हजार से ज्यादा चालान किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चालान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों का किया जा रहा है। संवाद

बीते एक महीने में हुए गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के हुए चालान-

30 मार्च - पांच अप्रैल- 1644
23 मार्च 29 मार्च- 1521

16 मार्च से 22 मार्च- 2069
नौ मार्च से 15 मार्च- 1448
दो से आठ मार्च- 1346

वर्जन

साइबर सिटी में वाहन चलाने वालों को ट्रैफिक नियम की सख्ती के साथ ही लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है जिससे लोगों में ट्रैफिक सेंस पैदा हो। -सत्यपाल यादव, एसीपी यातायात हाईवे / मुख्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें