फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टैंकर माफिया पर सख्ती, नाले में गंदा पानी डालने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) टैंकर माफियाओं पर सख्ती करेगा। नाले में गंदा पानी डालने पर टैंकर माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, अब तक तीन से चार टैंकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की भी जा चुकी है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में सीटीपी से निकलने वाले खुले नाले का टैंकर माफिया गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ टैंकर चालक सोसाइटी से निकलने वाले गंदा पानी को इस नाले में डाल रहे हैं, जिससे साफ किया हुआ पानी भी दोबारा प्रदूषित हो रहा है। यह नाला आईएमटी मानेसर से निकलकर करीब 10 किलोमीटर दूर बादशाहपुर ड्रेन में मिलता है। इसमें सीटीपी से शोधित पानी छोड़ा जाता है, लेकिन नाले का अधिकतर हिस्सा खुला होने के कारण टैंकर माफिया रात के समय इसमें गंदा पानी डाल देते हैं। इससे शोधित पानी दोबारा प्रदूषित हो जाता है, जिससे यमुना के पानी की गुणवत्ता खराब हो रही है और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। निगम ने नाले के आसपास निगरानी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बीते कई दिनों से इलाके के खुले नाले में कुछ टैंकर वाले सोसाइटी का गंदा पानी डाल रहे हैं। इसे रोकने के लिए अब नाले के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। अगर कोई ट्रैक्टर या टैंकर गंदा पानी डालते हुए पकड़ा गया, तो उसका वाहन तुरंत जब्त किया जाएगा और चालक के खिलाफ पर्यावरण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। -यश्सवी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें