गुरुग्राम। सेक्टर-56 स्थित रेल विहार कॉलोनी में सड़कों की स्ट्रीट लाइट खराब होकर शोपीस बनकर रह गईं हैं। जबकि रात के समय सड़कें अंधेरे में डूबी नजर आती हैं। स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से झपटमार अंधेरे का फायदा उठाकर कई बार वारदात कर चुके हैं। स्थानीय लोग 13 मार्च को नगर-निगम (एमसीजी) और सीएम विंडो में लिखित शिकायत कर चुके है। दो महीने बीत जाने के बाद भी स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने की जहमत नहीं उठाई है।
रेल विहार कॉलोनी के आरडब्ल्यूए के प्रधान डीडी शर्मा ने बताया कि सड़क पर काफी समय पूर्व बिजली के खंभों पर नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया गया था। कुछ समय तक रोशनी से सड़कें जगमगाती रहीं, लेकिन इसके बाद इलाके की सर्विस रोड की स्ट्रीट लाइट खराब हो गईं। जिस कारण कॉलोनीवासी और राहगीरों के साथ बदमाशों ने कई वारदातों को अंजाम दे दिया। 13 मार्च को नगर निगम के अधिकारियों और सीएम विडों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गईं। इसके बाद भी सड़कों की स्ट्रीट लाइटों बदला तक नहीं गया है। इस कारण रात के समय इलाके के गुजरने वाले लोगों को वारदात होने का डर सताता रहता है।
इलाके में जहां-जहां स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुईं हैं। वहां जल्द ही सभी लाइटों को बदल दिया जाएगा।
- प्रवीण कुमार , कार्यकारी अभियंता-इलेक्ट्रिकल-1 और 2 नगर निगम गुरुग्राम