फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने के 100 दिन पूरे होने पर आज निकालेंगे बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। किसानों की मांगों के समर्थन में शहर के राजीव चौक के पास संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम द्वारा पिछले 100 दिनों से धरना देकर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की जा रही है। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि गुरुग्राम में किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को 100 दिन पूरे होने पर 7 अप्रैल बुधवार को सायं 5 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को 132 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार किसानों की बात सुन नहीं रही है। केंद्र सरकार चुनाव में व्यस्त है और उसे आम आदमी की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

संतोख सिंह ने कहा कि गुरुग्राम जिले में अनिश्चितकालीन धरने को सौ दिन पूरे होने पर अपना विरोध प्रकट करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा तथा अन्य सामाजिक संगठन मिलकर पूरे गुरुग्राम शहर को जागृत करने के लिए शांतिपूर्वक बाइक रैली निकालेगा। उन्होंने गुरुग्रामवासियों से अपील की कि किसानों का समर्थन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाइक रैली में शामिल हों। वे सभी हेलमेट तथा मास्क लगाकर आए।
मंगलवार को धर्मबीर राठी, जयप्रकाश, अनिल पंवार, नवनीत, मनोज, अरुण शर्मा एडवोकेट, कमलदीप, योगेंद्र सिंह, एमएस मलिक, मुकेश, मनीष, हरि सिंह, महासिंह, राजबीर कटारिया, एसएल प्रजापति, दिलावर सिंह, दलीप सिंह, योगेश्वर दहिया, कमांडेंट सत्यवीर सिंह, मनोज, सतीश कुमार, फूल कुमार, मेवा सिंह, आरसी हुड्डा, पंजाब सिंह, महिंदर यादव, रोहतास मान, सुखपाल यादव, राजेश गोस्वामी, रविंदर सिंह मान, विजय लाकड़ा, रमेश, धर्मवीर, बलबीर सिंह, शिव कुमार, अमित पंवार सहित अन्य लोग धरना में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें