फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी खराब, गंदे पानी को खुले में छोड़ रहा सोसाइटी प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी स्थित एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी प्रबंधन की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट खराब होने व लाइन टूटने का खामियाजा सोसाइटी के 400 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। प्रबंधन अपनी खामी छिपाने के लिए सीवर के गंदे पानी को रेलवे की जमीन पर छोड़ रहा है। यह पास ही बने पानी ट्रीटमेंट प्लांट में रिस रहा है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी निवासियों को घरेलू कार्य के लिए शोधित की बजाय शुद्ध पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी यादवेंद्र यादव समेत अन्य ने बताया कि एसटीपी की लाइन काफी लंबे समय से लीक है। प्लांट भी ठप पड़ा हुआ है। छत पर घरेलू कार्यों के लिए बने शोधित पानी के टैंक को साफ पानी से भरा जा रहा है। सीवर के गंदे पानी को खुले में छोड़ने के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू उठने के साथ ही भूजल दूषित हो रहा है।
इस बारे में उन्होंने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पिछले दिनों मुख्यमंत्री को शिकायत देने के बाद दमकल विभाग के अधिकारी ही हरकत में आए जिन्होंने मौके का मुआयना कर फायर फाइटिंग सिस्टम को ठप पाया। इसके अलावा कोई अन्य अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं आए। अधिकारियों की लापरवाही के कारण बिल्डर की मनमानी जारी है। इस संबंध में अब लोगों ने पुलिस को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें