फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चटपटा खाने की आदत से बीमार हो रहा पेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पतालों में बढ़े पेट दर्द के मरीज, रोजाना 80 से 150 के बीच हो रहे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में इन दिनों पेट दर्द और पाचन संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, तला-भुना, मसालेदार और बाहर का खाना लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। खासकर युवाओं और कामकाजी लोगों में फास्ट फूड, जंक फूड और अनियमित खानपान की आदत के कारण गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और लीवर संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, पिछले 10 दिन से रोजाना 80 से 150 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। अधिकांश मरीज पेट दर्द, गैस और पाचन तंत्र संबंधी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बाहर का तला-भुना और तेलयुक्त भोजन पेट की बीमारियों को बढ़ा रहा है, जिससे जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन



खुले में बिकने वाला खाना कर रहा बीमार
गर्मी के मौसम में खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ और खुले में बिकने वाला खाना संक्रमण का खतरा भी बढ़ा देता है। कई मरीजों में फूड पॉइजनिंग और आंतों में संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 400 से 500 की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे जांच और उपचार व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। लोगों को संतुलित और घर का ताजा भोजन खाने, पर्याप्त पानी पीने तथा बाहर के तले-भुने खाने से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही पेट दर्द या लगातार पाचन संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराने को कहा गया है।
विज्ञापन



-

तारीख अल्ट्रासाउंड के आंकड़े
18 मई 115
19 मई 124
20मई 110
21मई 86
22मई 93
23मई 100
24 मई रविवार
25 मई 105
26 मई 91
27 मई 99
-
बाहर का तला-भुना और अस्वच्छ खाना लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। पेट दर्द, गैस और पाचन संबंधी शिकायतों के चलते बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टर जांच के लिए मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दे रहे हैं। -डाॅ. नवीन, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें