फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पाटखोरी के जंगल से तीन गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। पुलिस ने पाटखोरी के जंगल में कार्रवाई करते हुए तीन गोवंश को बरामद कर उन्हें तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया और मेवात क्षेत्र की तिजारा मार्ग स्थित गोशाला में छुड़वाया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन

थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि पाटखोरी के जंगल में कुछ लोग गोवध की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक रण सिंह, क्राइम सेल की टीम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को आता देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोवध में इस्तेमाल होने वाले औजार और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। थाना प्रबंधक रण सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें