नए पुलिस कप्तान के चार्ज संभालने और चोरी के वाहनों पर सख्ती करने के असर जिले में दिखने लगे है। थाना क्षेत्र के सभी नाकों पर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। जिसका असर है कि पिछले एक सप्ताह में चोरी की 16 मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा बरामद की गई तथा मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करने पर 8615 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत चोरी के वाहन रखने वालों पर कार्यवाही करते हुए वाहन चोरी के अपराधों में लिप्त 16 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 16 मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है । मोटर वाहन अधिनियम (बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग एवं विपरीत दिशा में वाहन चलाने आदि) की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 8615 वाहनों के चालान कर उनसे करीब 10 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया तथा 150 वाहनों को जब्त किया गया। संवाद