फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 59 लाख के घोटाले का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिंगार गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का मामला, पांच दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। उपमंडल के सिंगार गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वेतन और भत्तों से जुड़े करीब 59 लाख 28 हजार रुपये का घोटाले का आरोपी एक शिक्षक को बिछोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया है।

गणित विषय के अध्यापक हामिद हुसैन ने शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2009 से 2017 तक सिंगार स्कूल में कार्यरत रहे और सितंबर 2017 में उनका तबादला झारोकड़ी गांव हो गया था। तबादले के बाद उन्होंने न तो कोई एरियर लिया और न ही एलटीसी या शिक्षा भत्ता। इसके बावजूद वर्ष 2018 में सैलरी स्लिप निकलवाने पर खुलासा हुआ कि उनके यूनिक कोड का दुरुपयोग कर मार्च 2018 में 2.20 लाख रुपये एरियर और 16,500 रुपये शिक्षा भत्ता निकाल लिया गया। पीड़ित के अनुसार रकम अलग-अलग नामों और बदले गए बैंक खातों के माध्यम से एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक में ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन

इससे पहले जून 2016 में उनकी एलटीसी के 49,140 रुपये भी बिना आवेदन के ही मैसेंजर के खाते में डाल दिए गए थे। जब नए स्कूल में एलटीसी के लिए आवेदन किया गया तो सिस्टम में राशि पहले ही निकली हुई पाई गई। आरोप है कि तत्कालीन डीडीओ मोहम्मद अली, मैसेंजर वाहिद अहमद और एक अन्य अध्यापक ने मिलीभगत कर न केवल हामिद हुसैन, बल्कि कई अन्य कर्मचारियों के यूनिक कोड बदलकर लाखों रुपये का गबन किया। कुल गबन राशि 59,28,224 रुपये से अधिक बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह मामला वर्ष 2018 में ही संबंधित अधिकारियों को दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय नूंह के हस्तक्षेप के बाद 28 नवंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब 2016 से 2019 तक के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।



झारोकड़ी व बिछोर गर्ल स्कूल में भी हो सकता है घोटाला



सिंगार गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सामने आए लाखों के घोटाले के बाद अब जांच का दायरा बढ़ सकता है। आशंका जताई है कि झारोकड़ी और बिछोर स्थित राजकीय गर्ल्स स्कूलों में भी इसी तरह की अनियमितताएं हो सकती हैं। जिस प्रकार सिंगार स्कूल में शिक्षकों के यूनिक कोड का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एरियर, एलटीसी और अन्य भत्तों की राशि निकाली गई, उसी तर्ज पर अन्य स्कूलों में भी गड़बड़ी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


-

स्कूलों में घोटाले के आरोपी मैसेंजर वहीद को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

राजबीर सिंह, थाना प्रभारी बिछोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें