फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 50 की उम्र में भी फिटनेस का जलवा, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बनी महिलाओं की पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम, योग और संतुलित खानपान से मेनोपॉज की चुनौतियों का कर रहीं सामना, उम्र को नहीं बनने दे रहीं कमजोरी
विज्ञापन

- मेनोपॉज की दिक्कतों से बचाव के लिए कठोर व्यायाम का तरीका अपना रही महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस और ताकत कम होना जरूरी नहीं। गुरुग्राम की महिलाएं जिम, योग और अनुशासित दिनचर्या के जरिए इस सोच को बदल रही हैं। 50 की उम्र में भी खुद को फिट और ऊर्जावान रखने के लिए वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग अपना रही हैं। शहर के फिटनेस कोच भी महिलाओं को मेनोपॉज और हार्मोनल बदलावों से जुड़ी परेशानियों के बीच स्वस्थ रहने के तरीके बता रहे हैं।
फिटनेस ट्रेनर महक कपूर बताती हैं कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। उन्हें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, पिलाटीज, पोषण और सही खानपान की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा ताई ची, मेडिटेशन, सॉना और पोश्चर करेक्शन जैसी गतिविधियों पर भी काम किया जाता है।
विज्ञापन


रोजाना 10 मिनट करें योगाभ्यास
आयुष विभाग के योगाचार्य डॉ. भूदेव के अनुसार, अनुलोम-विलोम, बटरफ्लाई और गोरक्षासन जैसे योगासन नियमित करने से मेनोपॉज और हार्मोनल बदलावों से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। उत्तानपादासन, मर्कटासन और उष्ट्रासन भी कमर दर्द और मोटापे में उपयोगी हो सकते हैं। उन्होंने रात में आधा चम्मच मेथी दाना भिगोकर सुबह उसका पानी पीने को भी घुटनों के लिए लाभकारी बताया।

महिलाओं ने साझा किए फिटनेस के अनुभव
महक कपूर, वेलनेस कोच: बढ़ती उम्र में फिटनेस से महिलाओं की चुस्ती और काम करने की क्षमता बनी रहती है। योग, व्यायाम और ध्यान से हार्मोनल बदलावों से जुड़ी परेशानियों को संभालने में मदद मिलती है।

भावना सिंह, 47 वर्ष: आठ महीने पहले स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की। इससे अपने शरीर की क्षमता पहचानने में मदद मिली। उम्र हमारी ताकत तय नहीं करती, जरूरत है शरीर को समय देने की।
अजीथा मेनन, 46 वर्ष: पेरिमेनोपॉज के दौरान फिट रहने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर रही हूं। वजन उठाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हड्डियों की सेहत बनी रहती है।
विज्ञापन


दीपाली जैन, 52 वर्ष: मेनोपॉज का मतलब धीमा पड़ना नहीं बल्कि और मजबूत बनना है। फिटनेस ट्रेनिंग से पेट की चर्बी नियंत्रित करने, मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने और मांसपेशियां मजबूत रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें