फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी 3 विकेट से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
एमकेएम पलवल दिया था 324 रनों का लक्ष्य
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के स्पोर्ट्सक्यूब मैदान पर सोमवार को स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी ने एमकेएम पलवल की टीम को 3 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमकेएम पलवल की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 323 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज अखिल जाट ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 105 गेंदों में 143 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन


साथ ही एलएस ने 37 और अंशुल नागर ने 36 रनों का योगदान दिया। स्पोर्ट्सक्यूब की तरफ से विभव शुक्ला 3 और चौधरी अवदेश, आरएस और साहिल मेहरा को 1-1 विकेट मिला। 324 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रशांत मात्र 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कृष पाल ने 133 रन और नित्यंत कश्यप ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत स्पोर्ट्सक्यूब की टीम ने 31.5 ओवरों में ही 7 विकेट खोकर 327 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एमकेएम पलवल की ओर से गेंदबाजी में हबीब पचनका ने 3 विकेट, जबकि मोहित डागर और कृष धीमान को 2-2 सफलताएं मिलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें