फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्र फोन से होंगे दूर, खेल में बहाएंगे पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में 15 दिवसीय खेल समर कैंप शुरू
विज्ञापन

गुरुग्राम। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने और उनकी शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खांडसा रोड स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 दिवसीय खेल समर कैंप की शुरुआत की गई है। यह कैंप 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष अदलखा ने बताया कि कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को छुट्टियों के दौरान मोबाइल और अन्य डिजिटल स्क्रीन से दूर रखकर खेल मैदान की ओर आकर्षित करना है। इससे विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा, साथ ही उनमें टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना का भी विकास होगा। कैंप में विद्यार्थियों को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स और जिमनास्टिक जैसी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोच जय भगवान, जोगिंदर, शोभा शर्मा और मनोज कुमार खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की तकनीकी बारीकियां सिखाएंगे। कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी सुबह के अनुकूल मौसम में खेल गतिविधियों का लाभ उठा सकें। खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार की भी व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें