फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पोर्ट्स क्यूब अकादमी ने 92 रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष पाल और प्रियांशु यादव के शतकों से खड़ा किया 383 रन का विशाल स्कोर
विज्ञापन




गुरुग्राम। जिले के स्पोर्ट्स क्यूब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर सोमवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी ने क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी को 92 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स क्यूब की टीम ने 383 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी की टीम 36 ओवर में 291 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन




स्पोर्ट्स क्यूब की ओर से कप्तान कृष पाल ने 155, प्रियांशु यादव ने नाबाद 143 रनों का योगदान दिया। क्राफ्ट अकादमी की ओर से धर्मेंद्र ने 2 विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्राफ्ट अकादमी के रैयान ने 89 और राहुल राज ने 57 रन बनाए। अथर्व यादव ने भी 45 रन की उपयोगी पारी खेली। स्पोर्ट्स क्यूब के गौतम, विभव शुक्ला, नितिन राजपूत, साहिल मेहरा और विजय श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें