फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पहले चरण में 430 पिलरों पर दौड़ेगी गुरुग्राम मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में मेट्रो विस्तार का सपना अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) द्वारा विकसित की जा रही इस परियोजना का पहला चरण पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक बनने वाले एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर के लिए निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस पूरे रूट को तैयार करने के लिए कुल 430 पिलर बनाए जाएंगे। इनमें 403 मुख्य पिलर और मेट्रो स्टेशनों के लिए 27 स्टेशन पिलर शामिल हैं। नेताजी सुभाष मार्ग पर पिलरों के ढांचे खड़े करने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं, अन्य प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों पर पाइल टेस्टिंग (नींव की जांच) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पिलर निर्माण शुरू कर दिया गया है।
बख्तावर चौक पर बनेगा डबल डेकर कॉरिडोर
इस मेट्रो परियोजना की सबसे बड़ी खासियत बख्तावर चौक पर बनने वाला डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर होगा। इसकी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। परियोजना को अगले दो वर्ष के भीतर पूरा करने का कड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। मेट्रो परियोजना पूरी होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का बेहतर विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण के टेंडर की तैयारी
जीएमआरएल पहले चरण के निर्माण के साथ-साथ दूसरे चरण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रहा है। दूसरे चरण के निर्माण कार्य के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाने की तैयारी है। वहीं, मेट्रो डिपो के निर्माण का टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अलावा पहले चरण के स्टेशनों से जुड़े विद्युत कार्य, फिनिशिंग, कोच खरीद और अन्य प्रमुख कार्यों के टेंडर भी तैयार हैं। जीएमआरएल इन सभी कार्यों के टेंडर जल्द जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें