फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सूरत नगर और रेलवे स्टेशन पर चला विशेष तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को सूरत नगर फेज-1, 2 और रेलवे स्टेशन पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाया गया। पुलिस उपायुक्त वाईवीआर शशी शेखर के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन में डॉग स्क्वाड के साथ संबंधित थाना पुलिस और पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमें शामिल रहीं। टीमों ने सूरत नगर क्षेत्र की गलियों, सार्वजनिक स्थानों तथा रेलवे स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। इसका लक्ष्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की त्वरित पहचान करना भी रहा।
डॉग स्क्वाड ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विस्फोटक पदार्थों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मादक द्रव्यों या अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों की भी तलाश की गई। पुलिस टीमों ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या अवांछित गतिविधि नहीं पाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें