फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उपचुनाव के संबंध में एसपी ने की बैठक

Sat, 14 Jun 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। रविवार, 15 जून को जिले में होने वाले पंचायत उपचुनावों में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो तथा मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से हो, इसके लिए जिला पुलिस ने अपनी योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस सभागार में सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, सीआईए इंचार्ज, चौकी प्रभारी, अन्य स्टाफ इंचार्ज, पेट्रोलिंग पार्टी, बूथ पार्टियों के साथ उपचुनाव ड्यूटियों के संबंध में गोष्ठी की।
गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पंचायत, जिला परिषद उपचुनाव के मद्देनजर पुख्ता बंदोबस्त, चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पंचायत, जिला परिषद उप-चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए स्पेशल पैट्रोलिंग पार्टी भी चुनावी सुरक्षा में लगाई गई है तथा उप-चुनाव के दौरान झगड़ा संभावित मतदान केंद्रों पर स्थायी पुलिस बल की अलग-अलग टुकड़ी तैनात की गई है। झगड़ा होने की संभावना वाले मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि शांतिपूर्वक उप-चुनाव में बाधा डालने वालों से नूंह पुलिस सख्ती से निपटेगी एवं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय हरिंद्र कुमार, डीएसपी फिरोजपुर झिरका अजायब सिंह, डीएसपी पुनहाना प्रदीप कुमार, डीएसपी तावडू देवेंद्र सिंह, प्रशिक्षु उप-पुलिस अधीक्षक अक्षय नरवाल, सहित सभी प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी, इंचार्ज अपराध शाखा, स्पेशल पैट्रोलिंग इंचार्ज व अन्य कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें