गुरुग्राम। शक्ति पार्क में रह रहे एक पिता ने अपने बेटे को संपत्ति देने से मना कर दिया। इससे नाराज बेटे ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना की पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मोहर सिंह शक्ति पार्क में अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी दो शादियां हुई हैं। पहली व दूसरी दोनों पत्नियों के बच्चे एक मकान में बने अलग-अलग मंजिल पर रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में मोहर सिंह ने बताया कि उसकी पहली पत्नी का बेटा दीपू 23 मई को आया और संपत्ति को उसके नाम करने को दबाव बनाने लगा। इस पर वह उसे ऐसा करने से मना कर दिया। आरोप है कि बेटे ने इससे नाराज होकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की शोर सुनकर दूसरी पत्नी के बच्चों ने उसे बचाया। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।