फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना आईटीआई में शुरू हुआ सोलर टेक्नीशियन ट्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 सीटों पर मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला, अब 13 ट्रेडों में प्रशिक्षण
विज्ञापन

सोहना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में सोलर टेक्नीशियन ट्रेड को सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही संस्थान में ट्रेडों की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो गई है। नए ट्रेड में कुल 24 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन पर मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसमें छात्र और छात्राएं दोनों प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

नई ट्रेड शुरू होने से विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिलेगा। संस्थान में दाखिले के लिए चौथा और अंतिम चरण शुरू हो गया है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं। संस्थान में 456 सीटों में से अब तक 159 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। आईटीआई की प्राचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि सभी ट्रेडों में छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा जिन छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, उन्हें सरकार की ओर से 2500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें