फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अमेजन से आईफोन चोरी का आरोप, सुरक्षा गार्ड समेत दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में मोबाइल ले जाते दिखा गार्ड, बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित अमेजन इंडिया के एनसीआरयू फुलफिलमेंट सेंटर से आईफोन-15 चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अजीत कुमार झा की शिकायत पर पुलिस ने सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत के अनुसार, 17 जून को कंपनी परिसर में रखे आईफोन-15 का खाली डिब्बा मिला था। इसके बाद कंपनी अधिकारियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सुरक्षा गार्ड विशाल निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, कथित तौर पर मोबाइल लेकर कंपनी से बाहर जाता दिखाई दिया। आरोप है कि उसने मोबाइल निकालने के बाद खाली डिब्बा परिसर में ही छोड़ दिया। कंपनी अधिकारियों ने 23 जून को विशाल से पूछताछ की। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि सचिन ने उसे मोबाइल कंपनी से बाहर ले जाने के लिए कहा था। इसके बाद कंपनी की ओर से मामले की शिकायत बिलासपुर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि विशाल और सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें