फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14 मई तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब 14 मई तक बढ़ा दी गई है। कर्मचारी पिछले 11 दिनों से अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। यह तीसरी बार है जब हड़ताल की अवधि बढ़ाई गई है।


सफाई कर्मचारियों के काम बंद करने से शहर में गंदगी बढ़ने लगी है। बाजारों, गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े से बदबू फैल रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हड़ताली कर्मचारी रोजाना नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। यूनिट प्रधान सुभाष खटाना ने कहा कि कर्मचारियों की 17 मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई समाधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें