फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग से हिमांशु यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए की गई। इस अवसर पर प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता और सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुरुग्राम, आईटीआई सोहना, आईटीआई मौजाबाद और महिला आईटीआई गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तकनीकी और नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के छात्र मुन्तज ने पहला स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें