संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगर परिषद 21 वार्डों में विकास कार्य कराएगी। इसके लिए परिषद ने योजना तैयार कर ली है। विकास कार्यों पर करीब 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी जिनमें नए व पुराने कार्य शामिल हैं।
स्थानीय नगर परिषद सीमा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने का खाका तैयार कर लिया गया है ताकि क्षेत्र में विकास की गति तेज की जा सके। इसके लिए परिषद ने वार्डों के विकास कार्यों को चिन्हित करके सूची तैयार कर ली है जिससे कार्य सम्पन्न कराए जा सकें। विभाग ने करीब 4 करोड़ रुपये के टेंडर लगा दिए हैं जबकि 6 करोड़ रुपये की राशि के टेंडर खोले जा चुके हैं। ऐसे विकास कार्यों में सामुदायिक भवन निर्माण, चौपाल रिपेयर, पानी निकासी के नाले, नालियों की रिपेयर आदि शामिल हैं।
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार बताते हैं कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। परिषद के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। परिषद क्षेत्र के वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।