फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 8 सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगी सोहना नप

विज्ञापन
विज्ञापन
-15 करोड़ रुपये की राशि होगी खर्च, व्हीकल फ्री और साइकिल ट्रैक बनेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद कस्बे की सड़कों को आधुनिक व सुंदर रूप देने की तैयारी में जुट गई है। जिसके तहत परिषद 8 सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगी। जिसका मसौदा परिषद ने तैयार कर लिया है और करीब 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। परिषद ने योजना को गति देने के लिए सलाहकार की नियुक्ति कर दी है। डीपीआर बनने के बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सोहना नगरपरिषद नए साल में नागरिकों को मॉडल सड़कों का तोहफा देने की जुगत में है। जिसके लिए परिषद ने योजना का व्यापक ब्यौरा तैयार कर लिया है। परिषद कस्बे की 8 सड़कों को मॉडल रूप देगी। जिन पर नाला, ड्रेनेज, फुटपाथ आदि की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा सभी मॉडल मार्ग लाइटिंग से जगमग होंगे। मॉडल सड़कों की लंबाई करीब 5 किलोमीटर तय की गई है। जिन पर करीब 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


इनमें चुंगी नंबर 1 से नंगली मोड़, नंगली मोड़ से बांध रोड, नंगली मोड़ से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से कुंड, फव्वारा चौक से लेबर चौक, लेबर चौक से अग्रसेन पार्क, लेबर चौक से पुलिस थाना शामिल हैं। इसके अलावा बालूदा मार्ग को भी बालूदा गांव तक मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। जिनकी लंबाई करीब 5 किलोमीटर है।

फुटपाथ व ड्रेनेज की व्यवस्था की जाएगी
नगरपरिषद चुंगी नंबर 1 से बांध मार्ग तक साइकिल ट्रैक का निर्माण करेगी। इसके अलावा सभी मॉडल रोड लाइटिंग से जगमग होंगे। जिन पर बड़ी बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी। मॉडल सड़कों पर फुटपाथ, ड्रेनेज की व्यवस्था की जाएगी। नगरपरिषद मॉडल सड़कों को व्हीकल फ्री जोन बनाएगी। जिन पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी। अंदरूनी इलाकों में रहने वाले नागरिक ही वाहन ले जा सकेंगे। लोगों को आने जाने के लिए गोल्फ क्राफ्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

सोहना की होगी अलग पहचान
नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता अजय पंगाल ने बताया कि योजना को गति देने के लिए सलाहकार की नियुक्ति भी कर ली है। सभी मॉडल सड़कें टाइलों की बनाई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि योजना कार्य नए साल में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉडल सड़कें बनने से सोहना कस्बे की अलग पहचान होगी। पर्यटकों के साथ व्यापार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें