फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना हाईवे : मारुति कुंज चौक पर दूर होगी जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक पर टी प्वाइंट बंद कर सर्किल बनाएगा एनएचएआई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित मारुति कुंज चौक टी-प्वाइंट पर लगने वाला जाम दूर होगा। इसके लिए एनएचएआई चौक से कुछ आगे भोंडसी गांव से पहले यूटर्न का प्रावधान कराने जा रहा है। इसी प्रकार बादशाहपुर की ओर भी होगा। ऐसे में चौक पर सर्किल बन जाएगा और वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम-सोहना हाईवे को सिग्नल फ्री बनवाया है। इसके लिए गुरुग्राम से बादशाहपुर तक हाईवे का एलिवेटेड निर्माण कराया गया है। बादशाहपुर के आगे मारुति कुंज चौक पर फ्लाईओवर बना हुआ है। चौक पर टी प्वाइंट होने से जाम की समस्या बनी रहती है और यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर कुलदीप ने बताया कि मारुति कुंज चौक पर टी प्वाइंट को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौक पर सर्किल जैसा हो जाएगा। मारुति कुंज से गुरुग्राम जाने वाले भोंडसी की ओर से जाकर यूटर्न लेकर गुरुग्राम चले जाएंगे, जबकि सोहना वाले सीधे चले जाएंगे। सोहना से मारुति कुंज की ओर से आने वाले लोगों के लिए इसी प्रकार यूटर्न बनवाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पूरा सर्किल बनने चौक पर जाम से लोगों को राहत मिल जाएगी। इससे सोहना, भोंडसी, श्याम एनक्लेव रोड, मारुति आने-जाने वालों को राहत मिलेगी।
डिप्टी मैनेजर ने बताया कि मारुति कुंज से भोंडसी की दोनों ओर सर्विस रोड बनवाई गई है जिससे स्थानीय वाहन चालकों को परेशानी न हो। बीएसएफ कैंप और भोंडसी के बीच 2.36 किलोमीटर की दूरी है। इसके अलावा एनएचएआई ने हादसा संभावित जगहों पर रंबल स्ट्रिप्स का प्रावधान किया हुआ है। तीन-चार जगहों पर रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाईवे पर दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए गए हैं। दूसरी ओर बारिश को देखते हुए नालों की सफाई करवाई जा रही है। कुछ माह पहले हाईवे पर दो छात्रों की हादसे में मौत हो गई थी। इसके अलावा अन्य भी हादसे हुए थे। ऐसे में एनएचएआई हादसा संभावित जगहों पर सुरक्षा के लिए कदम उठा रहा है और सड़क पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें