फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नीतू हत्याकांड के मुख्य आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव दौला में पंचायत कर ग्रामीणों ने लिया सामूहिक निर्णय, घटना की कड़े शब्दों में निंदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव दौला में विवाहिता नीतू की हत्या के मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पंचायत कर हत्याकांड की निंदा की और मामले के मुख्य आरोपी संदीप उर्फ छोटू के परिवार का हुक्का-पानी बंद करने का सामूहिक निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी परिवार से सामाजिक संबंध नहीं रखे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, गांव में शिक्षक प्रशांत की पत्नी नीतू की कुछ दिन पहले घर में अकेले होने के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए गांव के संदीप उर्फ छोटू को मुख्य आरोपी बनाया है। आरोप है कि उसने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

घटना को लेकर ग्रामीणों की पंचायत हुई, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। पंचायत की अध्यक्षता ओमकार ने की। वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष की हत्या गंभीर अपराध है। स्टॉर्च गुल्लू ने कहा कि किसी बेगुनाह की हत्या से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता। पंचायत में उदय सिंह राघव, कप्तान कुलदीप, सूबेदार रवि, विनोद एडवोकेट, भगवान सिंह, सुरेश और जीतू भगतजी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें