फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्मैश अकादमी ने क्राफ्ट अकादमी को 87 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के द शिक्षियन स्कूल के मैदान पर रविवार को इस्मैश क्रिकेट अकादमी ने क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी को 87 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्मैश क्रिकेट अकादमी की शुरुआत बेहद मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज उत्स सना ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए विवान ने 90 रन ठोक डाले। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत इस्मैश अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिनव सिंह और केशव ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जैन खान, दैविक वलेचा और अर्णव तिवारी को 1-1 सफलता मिली। 314 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी की ओर से लव्यांश एम ने 88 रनों की जुझारू पारी खेली। उनके अलावा अर्णव तिवारी ने 24 रनों का योगदान दिया। लेकिन इस्मैश अकादमी की कसी हुई गेंदबाजी और सधे हुए क्षेत्ररक्षण के सामने क्राफ्ट अकादमी के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर अपने विकेट खोते रहे और पूरी टीम 39.1 ओवर में 226 रनों पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी में शतक लगाने के बाद उत्स सना ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने 4 विकेट लिए। उनके अलावा आरव राव, इक्षित चुटानी और रियान सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें