फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दानपारमिता और तनावमुक्त जीवन पर धम्मभूमि का कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धम्मभूमि यूनिट-गुड़गांव द्वारा रविवार को सेक्टर-4 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में एक विशेष साधुवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अलीगढ़ में निर्माणाधीन बौद्धों के राष्ट्रीय केंद्र एवं वृद्ध भिक्खु-भिक्खुणी सेवा विहार की आधारशिला के लिए योगदान देने वाले दानदाताओं के सम्मान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में धम्मभूमि के राष्ट्रीय प्रतिनिधि श्रद्धेय बुद्धालंकार बौद्ध उपस्थित रहे। उन्होंने जीवन में दानपारमिता का महत्व एवं प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों को तनावमुक्त रखने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन भंते डॉ. करुणाशील राहुल के नेतृत्व में धम्मभूमि राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल के सहयोग से किया गया। बड़ी संख्या में दानदाता अपने परिवारों सहित कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, नैतिक मूल्यों और बौद्ध धम्म के सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें