फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदेश सरकार व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को 45वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल की अध्यक्षता संयुक्त रूप से संघ के जिला कार्यकारी प्रधान बसंत कुमार व नगर निगम इकाई के कार्यकारी प्रधान कैलाश संगेलिया ने की। शुक्रवार की दोपहर सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर जनता में पर्चे बांटकर सरकार व नगर निगम गुरुग्राम की पोल जनता में जाकर खोली और आम जनता से भी समर्थन मांगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

सफाई कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ पुराना कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए अग्रसेन चौक, न्यू रेलवे रोड, भीम नगर मोजी वाला कुआं मोड, गुड़गांव गांव से वापस द्रोणाचार्य कॉलेज होते हुए अग्रसेन चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक से वापस नगर निगम कार्यालय में आकर प्रदर्शन का समापन किया।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष वसंत कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम अधिकारियों का सफाई कर्मचारी का काम पर लौटने का दावा झूठा है। शहर में लगे कूड़े के अंबार, बस्तियों व कॉलोनियों में नालियों से पानी ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हड़ताल शत-प्रतिशत सफल है। निगम अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के नोटिस भेजकर, टेलीफोन के माध्यम से धमकियां देकर और डरा-धमकाकर सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का दबाव बनाते हुए हड़ताल समाप्त करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सेक्टर-37 में चिन्हित जगह के लिए नगर निगम से हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। हमारी हड़ताल पुराना नगर निगम कार्यालय में चलेगी। अगर निगम प्रशासन हमें यहां से हटाने का प्रयास करता है तो प्रदेश स्तर पर आंदाेलन किया जाएगा। कैलाश कुमार सेंग लिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारी कर्मचारियों को भिन्न-भिन्न तरीकों से धमकाकर नो वर्क नो पे का नोटिस भेज रहे हैं। इन दमन की कार्रवाई के आगे कर्मचारी झुकेगा नहीं। इस अवसर पर सुशीला देवी, सोनिया, अनीता देवी, सपना, रीना, कविता, पूजा, रेनू, सीमा, अनुज, सुरेंद्र, जितेंद्र, सुमित, शम्मी बोहत व विनोद सहित काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें