फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध ई-रिक्शा पार्किंग से दुकानदार और राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर के व्यस्त क्षेत्रों में शामिल अग्रसेन चौक पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में यातायात रूट को डायवर्ट किया था। हालांकि, इस व्यवस्था का अपेक्षित लाभ मिलने के बजाय ई-रिक्शा चालक उस खाली जगह का गलत फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार के सामने खाली हुई जगह का फायदा उठाते हुए ई-रिक्शा चालकों ने वहां अवैध रूप से पार्किंग बना ली है। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा दिनभर सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता संकरा हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस अवैध पार्किंग के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन.......
पहले जाम अग्रसेन चौक पर लगता था लेकिन जब से यह रूट बंद किया गया है तब से ई-रिक्शा चालकों ने सड़क को ही अड्डा बना लिया है। -रमेश गुप्ता, दुकानदार

ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है। कई लोग वापस लौट जाते हैं, जिससे बिक्री पर असर पड़ रहा है। -सोनू सैनी, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें