फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवेश और रितिका ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शिवेश ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, रोहित द्वितीय और शुभम तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रितिका ने स्वर्ण, प्रीति ने रजत और विशाखा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और रणनीति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


शतरंज प्रतियोगिता में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आदित्य ने शतरंज में पहला स्थान हासिल किया। गौरव दूसरे और दीपक तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें