फरीदाबाद। जिले में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के दिन एमएसएमई के अंतर्गत चल रहीं कई कंपनियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अचर्ना की। इनमें जिले के वजीरपुर स्थित शारदा मल्टीपैक इंडस्ट्रीज, मां कामाख्या फूड पैकेजिंग कंपनी और बल्लभगढ़ स्थित एसएस कटिंग टूल्स कंपनियों सहित कई अन्य कंपनियां शामिल रहीं। पूजा कार्यक्रम कि बात करें तो विभिन्न कंपनियों ने सुबह भगवान विश्वकर्मा के साथ व्यापार के लिए उपयोग की जा रही वस्तुओं की तिलक लगाकर और फूलमाला आदि पहनाकर पूजा की। इनमें लोहे की सभी मशीनें और कुछ अन्य औजार शामिल रहे। वहीं, पूजा के बाद सभी सभी कर्मचारियों को उनके कार्य के लिए मिठाई और उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। संवाद