फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सुखबीर सिंह बादल मेदांता में भर्ती, मंगलवार को पाए गए थे कोरोना से संक्रमित

Wed, 17 Mar 2021 11:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
सुखबीर बादल
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को कोरोना संक्रमित होने के बाद बुधवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बादल को बुधवार शाम सात बजे भर्ती कराया गया, जहां अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


उनकी मंगलवार को ही कोरोना जांच रिपोर्ट आई थी, जिसमें संक्रमित पाया गया था। वह अस्पताल के विशेष वार्ड में आइसोलेट किए गए हैं, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि उम्र ज्यादा होने के कारण सुखबीर सिंह बादल की आगामी दिनों में कई जांचें की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें