फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मेदांता में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले में हुए घायल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को उपचार के लिए शुक्रवार शाम मेदांता अस्पताल लाया गया। उन्हें 15वीं मंजिल पर 36 नंबर बेड पर रखा गया है। प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. संजय महेन्द्रू की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घावों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बादल को हमले में चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेदांता लाया गया। आरोपी जसपाल सिंह ने गुरुद्वारे में उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बादल ने वार रोक लिया और उनके हाथ में चोट आई। जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र में सुखबीर बादल के साथ सीआईएसएफ के जवान तैनात नहीं थे। सीआईएसएफ सुरक्षा उन्हें पंजाब और दिल्ली में मिलती है। महाराष्ट्र में पंजाब पुलिस और स्थानीय एसपीयू सुरक्षा में थी। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में पंजाब के ड्रग्स मुद्दे पर नाराजगी की बात कही है। महाराष्ट्र एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। महाराष्ट्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी दूसरे सुरक्षा बलों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें