फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शशांक के शतक से आइकॉनिक अकादमी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। जिले के स्टार ग्रीन एरिना के मैदान पर सोमवार को खेले गए लीग मुकाबले में आइकॉनिक क्रिकेट अकादमी ने फोकस क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते फोकस क्रिकेट अकादमी 39.4 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में आइकॉनिक क्रिकेट अकादमी ने 30.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन




फोकस क्रिकेट अकादमी से प्रदीप ने 48 गेंद में 78 रन की पारी खेली। उनके अलावा वीरेन ने 43 रन का योगदान दिया। आइकॉनिक अकादमी से आयुष गुप्ता ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। गोविंद कुमार और ऋतिक को 2-2 विकेट सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइकॉनिक क्रिकेट अकादमी से शशांक बिष्ट ने 107 रन की शतकीय पारी खेली। रिवान ने नाबाद 93 रन बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें