गुरुग्राम। पालम विहार इलाके में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए शान फाउंडेशन की ओर से 20 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। इस सेंटर में मरीजों को दंवाइयां, 24 घंटे ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगे।
फाउंडेशन ने पालम विहार के राम मंदिर में यह सेंटर स्थापित किया है। जो कि हल्के लक्षण वाले मरीजों को उपचार में सहायता प्रदान करेगा। इसमें डॉक्टर और वॉलंटियर मरीजों की देखरेख करेंगे। संस्थापक अनुराग कश्यप ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए भटक रहे है। ऐसे समय में पांच दोस्तों के साथ मिलकर यह सेंटर बनाया गया है।